JEEWAN SANGEET

Wednesday, June 9, 2010

मैं तो आया दीप जलाने

मैं तो आया दीप जलाने
तुम भी दीप जलाओ बंधू।
क्यों अँधियारा पंथ रहेगा
मिलकर दीप जलाओ बंधू। १।

अलग-थलग की बात न बोलो
मिलजुल कर चलने की सोंचो।
संघटना में शक्ति बहुत है
शक्ति प्रबल दिखलाना सोंचो। २।

हम सब राही एक राह के
मिल kar कदम बढाओ साथी।
तम पर विजय पताका फहरे
इतनी ज्योति जलाओ साथी। ३।

ले से होती जग की रचना
गृह-उपग्रह सब लए में चलते।
ताल-मेल-लए जीवन के स्वर
सर-सरिता- निर्झर सब कहते। ४।

एक लक्ष्य पर केन्द्रित होकर
अपनी शक्ति को आजमाओ।
चिंगारी में शक्ति अपरिमित
फूंक मार कर उसे जगाओ। ५।

मिलन गीत गाने की बेला
समता का संगीत सुनाओ।
क्यों अँधियारा पंथ रहेगा
मिलकर बंधू दीप जलाओ। ६।

No comments:

Post a Comment